बदायूँ। आज दातागंज के ग्राम बसेला में भाजपा संगठन के बस्ती चलो अभियान के तहत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।उनके पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सर्वप्रथम स्थानीय मंदिर का स्वच्छता अभियान चलाया गया उसके उपरांत जन चौपाल पर डॉ पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में योगी सरकार ने सफल 9 वर्ष पूरे किए हैं।उन्होंने कहा कि यह काल उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम काल है जहां हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से भी जानकारी प्राप्त की।कुछ लोगों के द्वारा जनसमस्याएं बताए जाने पर डॉ पाठक ने तत्काल प्रशासन से बात कर हल कराया।इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष रन सिंह,कार्यक्रम संयोजक सुरजीत सिंह,राकेश बर्मा,अरविंद अग्निहोत्री,अंकित मिश्र,ओमेंद्र कश्यप समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।