बदायूं। प्रांतीय आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल लाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अपराह्न 11:00 बजे एक बैठक हुई जिसमें कि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी,कांग्रेस जिला प्रवक्ता उपासना सिंह, एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया वक्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिल भारतीय कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस के पदाधिकारीयों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार हेमंत विश्वास सरमा ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जो टिप्पणियां और नेताओं के विरुद्ध की है वह राजनीतिक गंदगी की पराकाष्ठा है इतने सीनियर नेताओं के विरुद्ध इस तरीके की भाषा एक मुख्यमंत्री इस्तेमाल कर रहा है जो की अत्यंत निंदनीय है।बैठक के उपरांत कांग्रेस जन असम के मुख्यमंत्री हेमंत विसवा सरमा का पुतला लेकर कार्यालय से निकले और हेमंत विसवा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूकने के लिए परशुराम चौक की ओर बढ़े कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुबह से पुलिस का जमावड़ा था आगे परशुराम चौक से पहले इंस्पेक्टर कोतवाली संजय सिंह के साथ और भी पुलिस वाले खडे थे जिन्होंने पुतला लेकर चल रहे कांग्रेस पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं से काफी छीनाझपटी के बाद असम के मुख्यमंत्री का पुतला कार्यकर्ताओं से छीन लिया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील खां रामचंद्र सिंह ,श्याम कुमार बख्तियारूद्दीन, नासिर हुसैन शराफत, हसन खान, वीरपाल नरेंद्र आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।