पीलीभीत में प्रधान सस्पेंड होने के बाद भी नहीं सुधरे हालात, चारा और साफ-सफाई का अभाव

WhatsApp Image 2026-04-10 at 3.39.26 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत।ब्लॉक बरखेड़ा के ग्राम विक्रमपुर स्थित गौशाला की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। ग्राम प्रधान मोहम्मद फारुख के सस्पेंड होने के बाद गौशाला का संचालन अब ग्राम पंचायत सचिव कमल किशोर के अधीन है, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।गौशाला में गायों के लिए न तो हरे चारे की समुचित व्यवस्था है और न ही सूखे भूसे का पर्याप्त प्रबंध किया गया है। स्थिति इतनी खराब है कि एक गाय की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य गायें भी भूख और अव्यवस्था के कारण कमजोर हो रही हैं। हैरानी की बात यह है कि गौशाला में गायों के साथ-साथ मुर्गी और बकरी भी रखी गई हैं, जिससे व्यवस्थाएं और अधिक अव्यवस्थित हो गई हैं।मौके पर पहुंचे हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने गौशाला की दुर्दशा पर गहरी नाराजगी जताई। युवा जिलाध्यक्ष (गौसेवक) गौरव शर्मा और नगर अध्यक्ष बरखेड़ा गंगा प्रसाद ने बताया कि गौशाला में साफ-सफाई का पूरी तरह अभाव है और पशुओं की देखरेख में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।स्थानीय लोगों और पदाधिकारियों का आरोप है कि सचिव द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिसके चलते गौशाला की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि गौशाला में रह रहे पशुओं को राहत मिल सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights