दास पीजी कालेज के बीएड प्रशिक्षुओं ने स्काउट भवन और जिला कारागार का शैक्षिक भ्रमण किया

WhatsApp Image 2026-04-09 at 9.07.29 AM (3)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नेहरु मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स के तीसरे दिन बीएड प्रशिक्षुओं को स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने जिला कारागार का शैक्षिक भ्रमण किया। स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि शिक्षक मार्गदर्शक हैं। चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में भी अपने शिष्यों को महान लक्ष्य तक पहुंचाते हैं। जिला आयुक्त रोवर प्रो. मनवीर सिंह ने कहा कि युवा शक्ति अपने अद्म्य साहस और विवेक से सफलता प्राप्त करें।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा अपनी शक्ति और समर्थ को पहचानें। शिविर में बीएड प्रशिक्षुओं को बाढ़, भूकंप, अग्निकांड, तूफानों और युद्ध जैसी परिस्थितियों बचाव के तरीके सिखाए। इसके बाद बीएड प्रशिक्षुओं ने जेलर कुंवर रणंजय सिंह, जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार और डिप्टी जेलर शिवांगी के नेतृत्व में जिला कारागार का शैक्षिक भ्रमण किया। उन्होंने हवालात कक्ष, पाकशाला, ओपन जिम, विशेष सुरक्षा कक्ष, किशोर कक्ष, पुस्तकालय आदि का भ्रमण कराया। इसके अलावा कैदियों के रहन-सहन और महिला कैदियों के कला कौशल की जानकारी भी दी। इस मौके पर नंदराम शाक्य, राधिका आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights