बदायूँ।बी.आई.एम.टी. कालेज में मिशन शक्ति फेज़ 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत एक सेमीनार आयोजित किया गया। इस सेमीनार का विषय ‘‘महिला सशक्तिकरण व महिला स्वालंबन’’ रहा । इस सेमीनार में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने बढ-चढ कर प्रतिभाग किया वह एक से बढ़कर एक प्रभावशाली विचारों की प्रस्तुति दी, जिसमें छात्र-छात्राओं ने महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और आर्थिक स्वंतत्रा पर चर्चा की। सेमीनार में वोलते हुए छात्र/छात्राओं ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारो के लिए जागरूक होना चाहिए और शिक्षा को अपना हथियार बनाना चाहिए। उन्होने कहा कि महिलाएॅ आत्मर्निभर वनकर समाज में बदलाव ला सकती है। सेमीनार का संचालन कर रही प्रो0 नीतू सिंह ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में हुयी प्रगति और साइबर अपराधों से बचाव के तरीको पर चर्चा की। महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता ने छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नम्बर की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता बहुत आवश्यक है। महाविद्यालय निदेशक आशीष सिंधल ने छात्राओं को अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन को सफल वनाने में महाविद्यालय चीफ प्रोक्टर सौरभ सक्सेना व समस्त महाविद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।