बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गणेश नगर निवासी अधिवक्ता प्रणव मिश्रा ने पड़ोसियों पर उत्पीड़न, तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी व डीएम से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल की रात उनके पड़ोसी आशुतोष उर्फ मिली ने घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में तोड़फोड़ कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उनकी बहन सीमा मिश्रा को भी गंभीर धमकियां दी गईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने पहले से 10-12 लोगों को बुला रखा था। 112 पर कॉल का जवाब नहीं मिला, जबकि 1076 पर सूचना देने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । घटना सीसीटीवी में कैद है जो पीड़ित के पास है। प्रणव मिश्रा का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी हमला कर चुके हैं और आए दिन छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने सुरक्षा व सख्त कार्रवाई की मांग की है।