बरेली । 30 – 40 साल अथवा उससे ज्यादा समय से रोजगार चला रहे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को अवैध बताकर तोड़ा जाना सरासर गलत है, बुलडोजर की कार्रवाई करने वाला नगर निगम सालों से इन व्यापारियों से टैक्स भी बसूलता रहा है, इन व्यापारियों की रोजी – रोटी इन्हीं दुकानों से चलती थी इन व्यापारियों को रोजगार के लिए अन्य कोई स्थान उपलब्ध कराये बिना, कोई मुआवजा दिए बिना, इनके परिवारों की चिंता बिना किए इतनी बड़ी विध्वंसक बुलडोजर कार्यवाही नाकाबिले बर्दाश्त है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही इन पीड़ित व्यापारियों से मिलेगा और व्यापारियों के हितों के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा। समाजवादी पार्टी व्यापारियों को न्याय दिलानें के लिए हर आंदोलन को तैयार है।