मिशन शक्ति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आशीष बने विजेता
उझानी :- एपीएम पीजी कॉलेज उझानी में आज दिनांक 09.4.26 को मिशन शक्ति फेज द्वितीय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई । जिसका विषय बुजुर्गों की देखभाल हमारा दायित्व है रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डॉ एम एस ए अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ प्रशांत वशिष्ठ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया।प्रतियोगिता में अनेक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी ने अपने सुंदर विचारों को प्रस्तुत किया और सभी प्रतिभागियों का उद्देश्य यही था कि हमें अपने बुजुर्गों की देखभाल करना हमारा दायित्व ही नहीं बल्कि हमारा सर्वप्रथम कर्म है जिनकी छाया तले हम पले बढ़े हैं , घर में बुजुर्गों का होना उस छायादार पेड़ के समान है जिसमें पूरा परिवार सुरक्षित रहता है। भाषण प्रतियोगिता में बी.एड द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी ए छठे सेमेस्टर के छात्र पारस सक्सेना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं बी एस सी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा कुमारी वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ एम एस ए अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ प्रशांत वशिष्ठ ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया एवं सभी प्रतिभागियों द्वारा रखे गए विचारों की सराहना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र एवं छात्रा इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जितेंद्र सिंह राणा एवं डॉ.शुचि गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए।निर्णायक मंडल में प्रोफेसर शिशुपाल सिंह , प्रोफेसर श्रेष्ठ एवं डॉ. शुचि गुप्ता रहे । इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह , प्रोफेसर आदर्शकांता , प्रोफेसर शालिनी, डॉ जितेंद्र सिंह राणा , प्रोफेसर मीनाक्षी सक्सेना, प्रोफेसर आदेश, प्रोफेसर, प्रोफेसर जीतपाल प्रोफेसर मोनिका, प्रोफेसर अंशुल, प्रोफेसर रामकुमार आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिल्पी पांडे ने किया।














































































