बदायूँ।।होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज उच्च प्राथमिक विद्यालय, उनौला में एक प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की निदेशक डॉक्टर कृष्णा सिंह ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही, बालिकाओं को विशेष रूप से सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।इसी क्रम में महिला कल्याण विभाग से प्रीति चौहान ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने छात्रों को संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी अवगत कराया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी ने मिलकर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को आगे भी निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।