बदायूँ। बी.आई.एम.टी. कालेज में मिशन शक्ति फेज़ 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस निबंध प्रतियोगिता का विषय “राष्ट्र की जनसंख्या नीति एवं सर्वांगीण विकास” रहा ।महाविद्यालय के 178 छात्र/छात्राओं ने इस निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया वह एक से बढ़कर एक प्रभावशाली विचारों की प्रस्तुति दी, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बताया कि किसी भी राष्ट्र की असली शक्ति उसके संसाधनों की प्रचुरता में नहीं बल्कि उसके नागरिकों की गुणवत्ता और उनके सर्वांगीण विकास में निहित होती है, प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य शिक्षा और सम्मान पूर्ण अवसर सुनिश्चित करना एक संकल्प है।जब जनसंख्या नीति का लक्ष्य संसाधन और असीमित संभावनाओं के बीच संतुलन बिठाना होता है तभी एक राष्ट्र वास्तव में विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर होता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी की गरिमामयी उपस्थिति के बीच सम्पन्न हुआ।निर्णायक मंडल में चीफ प्राॅक्टर सौरभ सक्सेना व प्रो0 नीतू सिंह रहे। इस निबंध प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार आशी राठी बी.सी.ए. द्वितीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार बी.एस.सी. बायो वर्ग करन प्रताप चतुर्थ सेमेस्टर व तृतीय पुरस्कार बी.काॅम. रोहित गुप्ता द्वितीय सेमेस्टर को मिला। विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी व महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियो को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो0 नीतू सिंह ने किया, इस अवसर पर महाविद्यायल स्टाफ मौजूद रहा ।