ध्येय, मेहनत और गुरु प्रेरणा से ही मिलती है सफलता

DV08
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चित्रकूट। सदगुरु शिक्षा समिति के तत्वावधान में जानकीकुंड स्थित शैक्षणिक संस्थान विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सदगुरु पब्लिक स्कूल का वार्षिक गृह-परीक्षा परिणाम एक गरिमामय समारोह में घोषित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन एवं संस्कार आधारित शिक्षा की सशक्त झलक देखने को मिली।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. इलेश जैन उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा श्रीमती उषा बी. जैन ने की। मंच पर उपाध्यक्ष अनुभा अग्रवाल, सचिव आर.बी. सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राकेश शाक्या एवं कार्तिकेय द्विवेदी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती एवं पूज्य गुरुदेव के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन में उषा बी. जैन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि संस्थान केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के बौद्धिक, नैतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्मृतिशेष डॉ. बी.के. जैन के विचारों का उल्लेख करते हुए शिक्षा में संस्कारों के महत्व पर बल दिया।इसके पश्चात दोनों विद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा कक्षावार परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्वर्ण एवं रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।मुख्य अतिथि डॉ. इलेश जैन ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, नवाचार और संस्कार ही विद्यार्थियों की वास्तविक पहचान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा की शुरुआत घर से होती है और माता-पिता के संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक और अभिभावक की संयुक्त सहभागिता से ही विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़ते हैं। अपने पूज्य पिता डॉ. बी.के. जैन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों पर निर्भर करता है। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि ध्येय, कड़ी मेहनत और गुरु की प्रेरणा सफलता के मूल मंत्र हैं—जो इन्हें अपनाता है, वही जीवन में आगे बढ़ता है।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आधुनिक शिक्षा पद्धतियों और नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को निराश न होकर निरंतर अभ्यास और आत्ममंथन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला, प्राचार्य शंकरदयाल पांडेय, राकेश तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, तुषारकांत शास्त्री, उप-प्राचार्य विनोद पाण्डेय, फूलचंद यादव, अंजलि भटनागर, सीमा चौधरी, ज्योति सिंह सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights