बदायूं। एसएसपी अंकिता शर्मा में पहली बार लापरवाह पुलिस कर्मियों पर अपना डंडा चला दिया है। उन्होंने प्रभारी साइबर क्राइम सेल में तैनात निरीक्षक हरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है इसी के साथ चौकी कछला गंगा घाट के प्रभारी रहे गौरव कुमार को भी पुलिस लाइन भेजा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चौकी कचहरी के प्रभारी चमन गिरी को भी लाइन हाजिर कर दिया है।।इसी के साथ बजीरगंज थाने में तैनात सिपाही लाल सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों की शिकायतें लगातार एसएस पी के पास पहुंच रही थी। लापरवाही उजागर होने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।इसी के साथ अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी साइबर क्राईम सेल बनाया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को मूसाझाग, भूपेंद्र सिंह को उझानी से चौकी कछला गंगा बनाया है। मुजरिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक रिंकू कुमार को बगरैन चौकी इंचार्ज बनाया है। उसहैत में तैनात भूप सिंह को चौकी प्रभारी कचहरी, पुलिस लाइन में तैनात मामराज सिंह को थाना बिनावर,फैजगंज बेहटा में तैनात सुरेश पाल सिंह को कछला चौकी का प्रभारी बनाया है। वही चौकी कछला नाका प्रभारी जगविंदर को मूसाझाग, उपनिरीक्षक जब्बार अली को बिसौली से मूसाझाग, यशपाल को सहसवान से मूसाझाग भेजा गया है। यातायात प्रभारी रामलड़ेते राजपूत को प्रभारी पड़ से हटाकर विभाग भेजा है। यातायात पुलिस में तैनात ललित कुमार को प्रभारी यातायात बनाया है।