बदायूँ। शहर की मधुवन कॉलोनी निवासी शिक्षक नेता अतुल श्रोत्रिय की माता सोमवती का बीती रात अचानक स्वास्थ्य खराब होने के चलते निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं।स्वर्गीय सोमवती, किशन चन्द्र शर्मा की पत्नी थीं और उन्होंने अपने पुत्र के आवास पर अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही सुबह से ही उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।दिवंगत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कछला गंगा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।परिवार में उनके दो पुत्र हैं— अतुल श्रोत्रिय एवं आदित्य श्रोत्रिय। दिवंगत सोमवती, SKS24 News Network के जिला संवाददाता उपेंद्र शर्मा की ताई भी थीं।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री विश्वजीत गुप्ता, सलोनी पाठक, भाजपा नेत्री रजनी मिश्रा, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल सहित शिक्षक, जनप्रतिनिधि, ठेकेदार एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।