बरेली। कश्यप समाज सेवा संस्था द्वारा चमन मठिया स्थित नौ देवी गंवाडेड मंदिर पर महर्षि कश्यप जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप व सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और महापौर उमेश गौतम शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कश्यप समाज की ओर से सिटी सब्जी मंडी पर “महर्षि कश्यप द्वार” एवं जिले में “कश्यप पार्क” निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर विधायक व महापौर ने आश्वासन दिया कि मांगों को पूरा किया जाएगा।सभा को संबोधित करते हुए शिवचरण कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास गौरवशाली है और यह वही समाज है जिसने भगवान श्रीराम की नैया पार लगाई थी। महापौर उमेश गौतम व विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि महर्षि कश्यप केवल एक समाज के नहीं, बल्कि सभी के पूजनीय हैं। डॉ. अनीश वेग ने उन्हें सर्वधर्म का प्रतीक बताया, जबकि समर्थ मिश्रा ने स्वयं को कश्यप गोत्र से जुड़ा बताते हुए गर्व व्यक्त किया।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कश्यप समाज को संगठित और जागरूक बताया। कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष शशि भूषण कश्यप ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विशाल कश्यप एवं उपाध्यक्ष/प्रवक्ता द्रोण कश्यप ने किया। इस अवसर पर पवन सक्सेना, अशोक यादव, सपा कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, अनीश अहमद, ऋषि भूषण कश्यप, शिवम राज कश्यप, संजीव कश्यप, अवधेश कश्यप, पंकज कश्यप, सार्थक कश्यप, शिवम कश्यप, कुणाल कश्यप, अमन कश्यप, राहुल कश्यप, दीपक कश्यप, संजू कश्यप, दिलीप कश्यप, राजकुमार कश्यप, राजू कश्यप, दिनेश कश्यप, रामपाल कश्यप, नीतू कश्यप, धीरज कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।