बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के सदर बाजार स्थित यादव मोहल्ला में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने चाय पी रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय पिंकू पुत्र नत्थू लाल और 52 वर्षीय लाखन पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल, जो आपस में पड़ोसी हैं, मजदूर अड्डे पर बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित बुलेट सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बुलेट सवार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।