बदायूं कांग्रेस कार्यालय पर नवागत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया

WhatsApp Image 2026-04-03 at 6.35.48 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । परशुराम चौक कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त एससी एसटी कांग्रेस केजिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शिक्षक प्रदोष के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी का फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि हमारे कांग्रेस के हाई कमान ने हमारे कार्यकर्ताओं को जो सम्मान दिया है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है यह हमारे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जिले में कांग्रेस को एक सही दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रदेश सचिव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र कश्यप ने कहा कि हम इन तीनों नवयुक्त जिला अध्यक्षों का पूर्ण रूप से सहयोग करते हुए संगठन को खड़ा करने में पूरा सहयोग प्रदानकरेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवक्ता सुरेश राठौर ने कहा कि हमारे तीनों साथी जो जिला अध्यक्ष बने हैं मुझे आशा है कि जल्द से जल्द अपनी कमेटी खड़ा करेंगे जिससे कि कांग्रेस को पुनः अत्यंत ऊर्जा मिलेगी।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने स्वागत करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हम आपको संगठन बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।नवनियुक्त एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा और विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि हम पर जो हाई कमान ने विश्वास जताया है हम उनकी अपेक्षाओं पर पूरा उतरने का प्रयास करेंगे और बदायूं जनपद में संगठन को निश्चित रूप से एक नई दिशा की ओर ले जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।सेवादल के रामचंद्र मौर्य, बिसौली विधानसभा युवा कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पूजा, एहसान गाजी, राम प्रताप, दिनेश कुमार, जगत कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सोनपाल वर्मा ,प्रदीप कुमार ,नरेश पाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights