बदायूं। उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी श्रमिक संघ एटक के द्वारा ग्रीष्मकल अवकाश के लिए किया जोरदार धरना प्रदर्शन । किसान नेता राजेश कुमार सक्सेना 1:00 के बाद दोपहर आंगनवाड़ी यो के धरने पर पहुंचे ।उन्होंने आंगनबाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कितना संवेदन हीन है प्रशासन और शासन 45 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पहुंचने पर भी नोनीहाल 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों के नहीं हुई छुट्टी ।पशु पक्षी भी भीषण गर्मी में नहीं निकल पा रहे हैं गर्मी के कारण इस समय बीमारी का प्रकोप है। अगर इन बच्चों या आंगनबाड़ियों की जनहानि होती है तो कौन होगा जिम्मेदार ।उन्होंने आज प्रदेश की मुखिया आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री जी से भी कहा जिस तरह आपके द्वारा मानदेय 18000 सम्मानजनक देने का वायदा किया आज सरकार चुप्पी शादी हुए हैं कैबिनेट की गई मीटिंग में विशेष निर्णय लिए गए।परंतु आंगनबाड़ियों के लिए कोई भी नीति पर विचार नहीं किया गया। आखिर आंगनबाड़ियों को इस नजरिया से कौन सा सम्मान मिला है जिस महिला सम्मान की बात की जाती है। महिला आरक्षण की बात की जाती है ।आखिर यह महिलाओं के साथ अन्याय क्यों हो रहा है ।जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने कहा आंगनबाड़ी बहनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है राज्य सरकार केंद्र सरकार बंधुआ मजदूर से भी ज्यादा बत्तर है उनकी नीतियां अंग्रेजों को गुलामी प्रथा को भी उनकी सीमा पार कर गई है । इस अवसर पर जिले की वरिष्ठ उपाध्याय ममता भदोरिया ने कहा नारी नहीं आग की चिंगारी है हम अगर आंदोलन पर निकल पड़े तो फिर आर पार की लड़ाई होगी।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष उझानी गायत्री सागर ममता महेश्वरी सरिता श्रीवास्तव ममता सिंह राठौर सीमा रीना देवी प्रेमवती दर्जनों की संख्या उपस्थित रही। एडीएम राजस्व ने धरना स्थल मालवीय आवास पर ज्ञापन लिया और पूरी तरीके से आश्वासन दिया उनकी छुट्टियां के बारे में विचार करेंगे लखनऊ का छुट्टी का पत्र सोपा गया ।लखनऊ में छुट्टी हो चुकी है।