बदायूं, ।मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज शिशु वाटिका के शिशुओं ने शिशु नगरी कार्यक्रम के अंतर्गत शिशु गतिविधि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें शिशुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कहा- शिशु नगरी कार्यक्रम (चिल्ड्रन एक्टिविटी प्रोग्राम) के माध्यम से शिशुओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं का विकास एवं शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है.जिससे शिशुओं में विभिन्न गतिविधियों का विकास होता है.चिल्ड्रन एक्टिविटी प्रोग्राम( शिशु गतिविधि कार्यक्रम) के अंतर्गत छोटे- छोटे शिशुओं ने रस्सा-कशी, बनाना ईटिंग,स्वीट ड्रिंक, पासिंगबैलून,कैचिंग बॉल एवं बाथिंग रेस जैसे कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक भाग लिया.प्रतियोगिताओं की तैयारी में रूपाली रस्तोगी, सेजल सक्सेना,द्रोपा राठौर, श्रुति साहू ज्योति बाला सक्सेना, रिचा मिश्रा, पूजा शर्मा,विनीता यादव का सहयोग रहा.कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार मौर्य ने किया.इस मौके पर कमलेश कुमार, राजकुमार सिंह सेंगर, प्रवेश मिश्रा, अनोज पटेल, शिवांगी, रूचि, कंचन, नेहा,संतोष, हिमांशु शुक्ला, अचल शर्मा उपस्थित रहे.