बदायूं : मदर एथीना स्कूल में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। विजेता दल-कंपनियों को सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य पवित्रा यादव ने स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी अद्भुत क्षमताओं को पहचानें और अपनी शक्ति को सृजन के कार्य में लगाएं, महान लक्ष्य को प्राप्त करें।पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि चिंतन, चरित्र और आचरण पवित्र हो, तो व्यक्ति और राष्ट्र का मस्तक सबसे ऊंचा होगा। श्रेष्ठ संस्कारों से युवा हर कार्य को संभव कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य रखता है।शिक्षिका कविता रस्तोगी और कोमल पाठक ने संयुक्त रुप से कहा कि युवा अपने अधिकारों और कर्त्तव्यों को जानें। अपनी शक्ति और सामर्थ्य को राष्ट्रहित में लगाएं। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया। विजेता रानी लक्ष्मी बाई, भारत माता, गार्गी कंपनी और महाराणा प्रताप व सरदार भगत सिंह टोली को सम्मानित किया गया। गाइड कैप्टन ज्योति सक्सेना, शिक्षिका भावना, माधुरी आदि मौजूद रहीं।