बरेली। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हैदर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यातायात सीओ को ज्ञापन दिया और ज्ञापन के माध्यम से कहा किआम जनता को राहत देने के लिए प्रशासन से दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल लाइटें बंद करने की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि मौसम विभाग द्वारा लू और तेज धूप को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, ऐसे में चौराहों पर लंबे समय तक धूप में खड़े रहना लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि बरेली के प्रमुख चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों पर लोगों को करीब 90-90 सेकेंड तक धूप में इंतजार करना पड़ता है। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, महिलाओं, छोटे बच्चों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है।पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नलों को अस्थायी रूप से बंद किया जाए, ताकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। यदि किसी कारणवश सिग्नल बंद करना संभव न हो, तो चौराहों पर शामियाना लगाकर छाया की व्यवस्था कराई जाए।इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने ट्रैफिक सिग्नल वाले प्रमुख चौराहों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था कराने की भी मांग की है, जिससे राहगीर और वाहन चालक हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बच सकें। ज्ञापन के दौरान जहीर खान , सदाकत हुसैन , राजू, अमित कुमार सागर , शफुतुल्लाह खान आदि मौजूद थे।