मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में ‘वाइब्रेंट समर कैंप’ का शुभारंभ, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक

May 21, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मिशन इंग्लिश हाई स्कूल, सिविल लाइंस में “वाइब्रेंट समर कैंप” का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ शुरू किया गया। समर कैंप में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न मनोरंजक, रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आनंद लिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा से गुलजार रहा।कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए आउटडोर एवं इंडोर गेम्स, क्राफ्ट, ड्रॉइंग, डांसिंग और सिंगिंग जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। क्राफ्ट गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने सुंदर पक्षियों एवं आकर्षक वस्तुओं का निर्माण किया, जिन्हें देखकर उपस्थित लोगों ने उनकी रचनात्मक सोच की सराहना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


डांस क्लासेस में भी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं डिजिटल बोर्ड के माध्यम से बच्चों को यूनिवर्स और ग्रहों से जुड़ी रोचक जानकारियां भी दी गईं, जिससे उनमें विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति जिज्ञासा और रुचि बढ़ी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अनु सक्सेना ने कहा कि समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक सुंदर माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ-साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधन निर्देशिका शोभा फ्रांसिस ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समर कैंप के दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी देखने लायक रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights