बदायूँ। आज डायट ऑडिटोरियम में योग कक्षा में अभय वर्मा जिनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर पर हुआ है एवं अरुण प्रकाश सिंह जिनका चयन एसोसिएट प्रोफेसर ज्योतिबा फुले रोल खंड विश्वविद्यालय बरेली में हुआ है को बुलाकर सम्मानित किया गया ।अभय वर्मा ने अपनी कामयाबी के पीछे अपनी कड़ी मेहनत माता-पिता का सहयोग व विषम परिस्थितियों में हार ना माने को दिया है। अरुण प्रकाश सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया की जो भी कार्य करें हम भगवान को साक्षी मानकर करें माता-पिता धरती के भगवान हैं उन्हीं की प्रेरणा से हमें यह सफलता मिली है उन्होंने बताया कि मेरे पिता का स्वर्गवास कोरोना काल में हो गया मां को पैरालिसिस हो गया है परंतु मेरी पत्नी मेरे भाई की पत्नी एवं भाई का मुझे पूरा सहयोग मिलता है मां का पूरा ध्यान रखते हैं मैं भी बरेली से आज आकर के ही सेवा करूंगा क्योंकि मां की सेवा पुनीत कार्य है । योग कक्षा में गिरधारी सिंह राठौर के सुपौत्र देवांश सिंह एवं मुकेश सारस्वत की पुत्री नैना सारस्वत का जन्म दिनांक भी मनाया गया एवं उनसे प्रतिज्ञा कराई गई कि वह प्रतिदिन सुबह उठकर अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करेंगे वह नमस्ते करेंगे। योग कक्षा के पश्चात दोनों बच्चों ने गुरुकुल के विद्यार्थियों को फल एवं कॉपी पेन वितरित किए। योग कक्षा में जिला विकास अधिकारी अखिलेश चौबे नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह भीमसेन सागर संजीव चौहान आवेश पाल सिंह वीरेंद्र कुमार पुष्पेंद्र सिंह डॉक्टर आरपी सिंह राजवीर सिंह त्रिवेंद्र कुमार जानवेद चौधरी सतीश चंद्र अशोक कुमार सुरेंद्र पाल सिंह राजेंद्र सिंह प्रदीप राठौर सुरेश पाल सिंह लवली चौहान संध्या यादव अनीता सिंह एवं शांति राठौर अन्य बहुत लोग उपस्थित रहे। योग गुरु गिरधारी सिंह ने बताया कि सफल होने वाले जनपद वासियों से लोगों को प्रेरणा मिलती है एवं सफल होने वाले व्यक्तियों काउत्साह बढ़ता है । इससे योग का प्रचार प्रसार भी होता है ।