बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज में आयोजित हनुमान शोभायात्रा को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भगवान हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी वजीरगंज सुरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।