मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं दोहरा हत्याकांड: कोटा पर राशन का स्टॉक मिला था कम, हत्यारोपी अजय की मां पर रिपोर्ट दर्ज

April 2, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद प्रशासन ने अब आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार पर शिकंजा और कस दिया है। मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां किरन देवी के नाम संचालित राशन कोटे की दुकान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, वहीं अब जांच में राशन का स्टॉक कम मिलने की बात सामने आने के बाद आरोपी की मां के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हत्याकांड के बाद जहां मुख्य आरोपी जेल में बंद है, वहीं उसके परिजन फरार बताए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को राशन वितरण में परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने निलंबित दुकान का संबद्धीकरण पास के गांव भगौतीपुर के कोटेदार बाबूराम के नाम कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि अब पूर्ति विभाग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

रिकॉर्ड के मुताबिक दुकान में गेहूं, चावल और बाजरा का स्टॉक कम पाया गया था, जिससे गड़बड़ी की आशंका गहरा गई । जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच के बाद संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।


यह था पूरा मामला
मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को मीटिंग कक्ष में दो अफसर सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की हत्या कर दी थी। इस वारदात के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को जेल भेजा जा चुका है। साथ ही वारदात में साजिश रचने के आरोप में प्लांट के एक ड्राइवर व ऑपरेटर को भी जेल भेजा गया है। शासन स्तर से गठित एसआईटी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं पुलिस भी जांच में जुटी है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सैजनी की कोटेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights