इंस्पेक्टर से सीओ व उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों को रैंक प्रतीक लगाकर दी बधाई

WhatsApp Image 2026-04-02 at 7.01.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए सुरेन्द्र सिंह यादव व सुनील अहलावत तथा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अवधेश कुमार मिश्रा को रैंक प्रतीक लगाकर पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना एसएसपी अंकिता शर्मा ने की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एसएसपी अंकिता शर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव व सीसीआर में तैनात सुनील अहलावत अब निरीक्षक पद से सीओ बन गए हैं। साथ ही बिनावर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अवधेश मिश्रा निरीक्षक पद पर पर पदोन्नत हुए हैं।

गुरुवार को तीनों ही प्रोन्नत अधिकारियों को उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया । एसएसपी ने बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारियायां और भी बढ़ गयीं हैं।पदोन्नत अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करते हुए विभाग की गरिमा को सदैव बनाए रखेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी गईं । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights