बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर हनुमान जयंती और पूर्णिमा पर्व पर देवशक्तियों का विशेष पूजन हुआ। विद्यारंभ संस्कारों के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। देवकन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिण दी गई। गायत्री परिवार की शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा, डा.कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर देवशक्तियों का पूजन किया। आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की जिला समन्वयक माया सक्सेना ने विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराए। आत्मीय परिजनों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। हनुमान जी की भव्य आरती के बाद भजन कीर्तन हुए। इसके बाद देवकन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई। इस मौके पर सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, नत्थूलाल शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, चेतन्य बाबू, डा.सोहन पाल, मदन लाल झा, सुमन कुमार, सीपी शर्मा, महेश कुमार, पूरन देवी आदि मौजूद रहीं।