एमएलसी वागीश पाठक की एक औऱ सौगात, पीपीपी मॉडल से विकसित होगा रोडवेज बस स्टैंड

WhatsApp Image 2026-04-02 at 2.07.13 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा के एमएलसी वागीश पाठक ने एक ओर सौगात दी है। उनकी फल व उनके प्रयास से अब शहर के बीच में बने रोडवेज बस अड्डे का जल्द ही काया कल्प होगा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड को पीपीपी मॉडल से विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने दस करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शहर में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण को लेकर चली आ रही अटकलें अब साफ हो गई हैं। एमएलसी वागीश पाठक ने बताया कि उन्होंने विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर रोडवेज बस अड्डे को पीपीपी मॉडल के तहत अत्याधुनिक रूप में विकसित कराने के लिए पत्र देकर मांग की थी, जिसको शासन ने स्वीकृति प्रदान की है।

पीपीपी के तहत एक ही बिल्डिंग में मिलेंगी तमाम सुविधाएं

यात्रियों को एक बाजार भी मिलेगा जिसमें शॉपिंग मॉल और दुकाने, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र और एक व्यवस्थित प्लेटफार्म भी मिलेगा। एमएलसी वागीश पाठक ने बताया कि वह इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे, इसके निर्माण के लिए शासन ने 10 करोड रुपए भी स्वीकृत किए हैं और जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह बिसौली और सहसवान रोडवेज को भी पीपीपी के तहत निर्माण के लिए प्रयासरत हैं और जल्द ही यह प्रयास भी सफल होगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights