बदायूँ।।होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज अलापुर रोड स्थित एक स्कूल में एक प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं बच्चियों के बीच शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना तथा उन्हें जागरूक बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान संस्था की डायरेक्टर डॉक्टर कृष्ण सिंह ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा की अनिवार्यता, उनके अधिकारों एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षा की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से उपस्थित प्रीति चौहान ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी प्रदान की तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस मोनिका द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इस सफल आयोजन में होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की समस्त टीम एवं विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जागरूकता संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।