सभी विधानसभा क्षेत्रों त्वरित आर्थिक विकास निधि से होंगे विकासात्मक कार्य

WhatsApp Image 2026-04-01 at 3.26.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह के प्रयास से जनपद बरेली को विकास की सौगात मिली है जिसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025- 2026 में त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत जनपद बरेली को 98 कार्यों की 4763.95 लाख रुपए (रूपये सैंतालिस करोड़ तिरसठ लाख पंचान्नबे हजार मात्र जी एस टी सहित) की लागत पर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 2289 लाख रुपए (रूपये बाईस करोड़ नवासी लाख मात्र) की धनराशि जिलाधिकारी के निवर्तन पर शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन रखे जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए इन कार्यों हेतु ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
बरेली में उपर्युक्त कार्यों में से क्रमांक 17 से 30 एवं क्रमांक 40 से 54 पर इंगित कार्यों पर होने वाला व्यय 4 . 80 करोड़ (रू० चार करोड़ अस्सी लाख मात्र) को लेखाशीर्षक- 5054- सडकों तथा सेतुओं पर पूंजीगत परिव्यय- 04-जिला अन्य सडकें- 337-सडक निर्माण कार्य-03-त्वरित आर्थिक विकास योजना- 0302-शहरी क्षेत्रों में सड़कों के सुधार के लिये एकमुश्त व्यवस्था- 24- वृहद निर्माण कार्य के नामें तथा (2) क्रमांक 1 से 16, क्रमांक- 31 से 39 एवं क्रमांक-55 से 98 पर इंगित कार्यों पर होने वाला व्यय रुपए 18. 09 करोड़ ( अठ्‌ठारह करोड़ नौ लाख मात्र) को लेखाशीर्षक- 5054- सडकों तथा सेतुओं पर पूंजीगत परिव्यय-04- जिला अन्य सडकें- 337-सडक निर्माण कार्य- 03 -त्वरित आर्थिक विकास योजना-0301-
ग्रामीण क्षेत्रों में नयी सड़कों के लिये एकमुश्त व्यवस्था- 24-वृहद निर्माण कार्य के नामें डाला जायेगा।
जनपद बरेली के त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में शहरी क्षेत्र के स्वीकृत कार्यों हेतु प्रथम किश्त की अवमुक्त धनराशि रुपए 480 लाख (रूपये चार करोड़ अस्सी लाख मात्र) एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्वीकृत कार्यों हेतु प्रथम किश्त की अवमुक्त धनराशि रू0 1809 लाख (रूपये अठ्ठारह करोड़ नौ लाख मात्र) कुल अवमुक्त धनराशि रुपए 2289 लाख (रूपये बाईस करोड़ नवासी लाख मात्र) कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था- ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, बरेली को उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यकारी आदेश, जिसमें कार्य का विवरण तथा शर्तों एवं प्रतिबन्धों का उल्लेख किया गया है, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यों हेतु पृथक- पृथक तैयार किये गये है। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights