बदायूं। बघिर जन कल्याण सशक्तिकरण संस्था बदायूं के मूक वघिर छात्रों/कार्यकर्ताओ द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण के कार्यक्रम का आयोजन माहेश्वरी बाल विद्या मंदिर रजी चौक बदायूं में किया गया,जिसमें बदायूं जिले के सभी मूक वघिर छात्र / कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लिया गया। सस्था के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे महेश्वरी समाज के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र चाणक्य एवं मंत्री राजीव कुमार माहेश्वरी तथा संरक्षक कृष्ण देव चांडक से ध्वजारोहण कराया गया। तत्पश्चात संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथियों द्वारा शहीदों के सम्मान में पुष्प अर्पित किए गए। ध्वजारोहण के पश्चात मिष्ठान वितरण की व्यवस्था सुरेंद्र चांडक द्वारा कराई गई तथा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में किए गए इस आयोजन के लिए सभी मूक वघिर छात्रों/कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की गई। अंत में सभी मूक वघिर छात्रों एवं संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथियों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया गया।