बदायूं । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के लिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी कोतवाली सदर रात्रि में ही पहुंचे इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत उड़ीसा में गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा लोकतंत्र पूरी तरीके से खत्म तानाशाही हावी इस तरह प्रजातंत्र का हनन है उड़ीसा पुलिस की गिरफ्तारी से उग्र हुए कार्यकर्ता पूरे जिले को सूचना मिल चुकी है कल से हर थाने पर होगा धरना । मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के साथ मंडल सचिव विनोद बाबू सक्सेना जिला महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना जिला संगठन मंत्री राशिद अल्वी नगर अध्यक्ष हारून गौश रामनिवास कश्यप नूरुद्दीन सलीम विक्रम सिंह सोनू पूरनलाल चेतराम बाबू सैफी दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे । बुधवार से जिलेभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई।