भाजपा विधायक महेश गुप्ता ने बदायूँ विधानसभा के दो गांवों में 50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.03.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बदायूँ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनहित में निर्मित सीसी रोड, नाली निर्माण एवं बाउंड्री बाल निर्माण कार्यों का भव्य लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ग्राम वहोरपुरा एवं ग्राम वरखेड़ा में नवनिर्मित सीसी सड़कों एवं बारातघर की बाउंड्रीबाल का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इन मार्गों के बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को कीचड़ और जलभराव की पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
सदर विधायक ने कहा ग्रामीणों को बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और संपर्क मार्गों को बेहतर बनाना है एवं हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाना हमारी प्राथमिकता है ताकि गाँव के अंतिम व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा पहुँच सके। वहोरपुरा और वरखेड़ा की जनता की सुविधा के लिए ये सीसी रोड समर्पित हैं।
सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने और उसके लोकार्पण से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इन मार्गों की हालत जर्जर थी, जिससे बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब यह समस्या जड़ से खत्म हो गई है।बरखेड़ा मे जिस बारातघर का निर्माण पूर्व मे कराया था उसकी बाउंड्री बाल की बहुत आवश्यकता थी जिसको पूर्ण कराकर मेने बरखेड़ा की जनता को किया फायदा पूरा किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह पटेल जी, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत जी , पूर्व मंडल अध्यक्ष ठा. धीरेंद्र सिंह जी, आदेश शर्मा जी, पंकज गुप्ता जी, दयालु प्रधान जी, राजू चौहान एवं राकेश प्रधान जी, सत्यवीर सिंह जी आदि लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights