शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिक परीक्षाफल घोषित, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

WhatsApp Image 2026-03-31 at 4.59.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ. विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स, का सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जिसमें वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। कक्षा में स्थान प्राप्त भैया बहिनों को पुरस्कृत किया गया। वहीं सत्र 2024-25 के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वन्दना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंचासीन अतिथियों में विद्यालय अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव नारायण रायजादा एवं गिंदो देवी महाविद्यालय की प्रवक्ता एवं प्रबंध समिति की सदस्या शालू गुप्ता ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने अतिथियों का परिचय कराकर एवं पटका पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने वार्षिक परीक्षा का वृत्त रखते हुए विद्यालय का परीक्षाफल घोषित किया। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा, वहीं कक्षा पंचम के भैया कुनाल ने विद्यालय में (प्राथमिक वर्ग में) सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉपर का पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं आर्यन कुलवत्स ने (पूर्व प्राथमिक वर्ग में) सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉपरशिप प्राप्त की।
विभिन्न कक्षाओं/वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र निम्न प्रकार रहे –
कक्षा पंचम-क में अभव्या गौर, सुशान्त व परी। कक्षा पंचम-ख मे आयुष कुमार, आराध्या व आस्था सारस्वत तथा पंचम-ग में कुनाल, रमन यादव व आयुष-I कृमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा चतुर्थ-क में आयुष, शंखधार, आर.सी. निखिल व आराध्या रावल। कक्षा चतुर्थ-ख में अनिका, अंशिका राजपूत व आरोही मिश्रा। तृतीय-ग में आस्था यादव, दिव्या व दृष्टि थापा कृमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा तृतीय-क में परी सोलंकी, वेदांश साहू व प्रियंम त्रिपाठी। कक्षा तृतीय-ख में आर्यन, सारांश व लक्ष्य शंखधार, कक्षा तृतीय -ग में तन्वी, आराध्या व दीक्षा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा द्वितीय-क में दर्श कश्यप, मानव वर्मा/आकाश व दक्ष प्रताप द्वितीय-ख में आरव कश्यप, अंशुल यादव, राभ्या शर्मा कृमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
प्रथम-क में अर्नव श्रीवास्तव, रुद्राक्षी व दीपशिखा यादव। प्रथम-ख में सिम्मी, सूर्यांश व पायल कृमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा प्रभात-क (UKG) में सार्थक यादव, सुशांत कुमार व आस्तिक मिश्रा कक्षा प्रभात ख में हर्षित, शिवम राजपूत व काव्या-। क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार कक्षा उदय-क (LKG) में आर्यन कुलवत्स, आरव सिंह व मानवी कश्यप। कक्षा उदय-ख में दिव्यांशी, आरोही एवं वरदान गुर्जर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा अरुण-क (NC) में सार्थक कश्यप, नितिक्षा गौतम व लवयांश कुमार। कक्षा अरुण ख में अवंतिका, यशवर्धन व वेदांत कृमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति: प्राथमिक वर्ग में आर.सी. निखिल (99%) और पूर्व प्राथमिक में सुशांत कुमार (96.87%) को उनकी नियमितता के लिए सम्मानित किया गया, वहीं संस्कृति ज्ञान परीक्षा में परी, युवराज, कुनाल और अभिनव यादव ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह ने सभी सफल भैया-बहिनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने अपने आशीर्वचन में कहा कि अनुशासन और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें समस्त आचार्य एवं आचार्या स्टाॅफ का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का संचालन कौशल किशोर पाठक एवं परीक्षा प्रमुख नरेश पाल सिंह ने किया, वहीं विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं उप प्रधानाचार्य लालाराम वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख राजकुमार गोला, देवेंद्र सक्सेना, राजीव कुमार सिंह, प्रियंका सिंह, आयुषी, रूपेंद्र सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा ,

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights