बरेली। समाजवादी पार्टी के बरेली-मुरादाबाद मंडल शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी दानिश अख्तर ने सोमवार को बरेली में मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचकर शिक्षक साथियों से संवाद किया। दानिश अख्तर ने कहा कि शिक्षकों के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती और पुरानी पेंशन बहाली अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत से प्रदेश में छात्र-छात्राओं का परिणाम 90 प्रतिशत तक पहुंचा है, बावजूद इसके शिक्षकों का शोषण हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि हर बार शिक्षकों को ही “अग्नि परीक्षा” क्यों देनी पड़ती है, जबकि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका है। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य तौक़ीर सिद्दीकी, डॉ. मेहदी हसन, सपा के निवर्तमान उपाध्यक्ष ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट, हैदर अली, नदीम उज्जफर, हसन दानिश, नीतू मेहरोत्रा, विक्की सहित अन्य लोग मौजूद