बदायूँ। होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय, मझिया, जगत ब्लॉक में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नमिता राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने जीवन में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम के क्रम में महिला कल्याण विभाग से प्रीति चौहान ने बच्चों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा उन्हें महत्वपूर्ण सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं संस्था की वॉलंटियर कुमकुम का विशेष योगदान रहा।