टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-03-29 at 6.05.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बरेली–मथुरा मार्ग स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में आज वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में परीक्षाफल वितरित किया गया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। मेधावी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। परीक्षाफल घोषित होते ही मेधावी विद्यार्थियों के लिए तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा।


प्राइमरी विभाग (कक्षा 1 से 5) में
कक्षा 1 डैफोडिल्स में प्रथम रिवांश वर्मा, द्वितीय दय्यान खान, तृतीय अनन्या खरे एवं एकांतिका मिश्रा;
कक्षा 1 डेज़ीज़ में प्रथम हैदर इक़बाल, द्वितीय अब्दुल्ला शादाब, तृतीय अबुरा शादाब;
कक्षा 2 ब्लूबेल्स में प्रथम मोहम्मद हादी, द्वितीय आरव सक्सेना, तृतीय अध्यात्म;
कक्षा 2 बटरकप्स में प्रथम विनायक, द्वितीय अबू मोसा, तृतीय आयरा अंसारी;
कक्षा 3 जूनिपर्स में प्रथम विशांत, द्वितीय कुशाग्र, तृतीय आयांश;
कक्षा 3 लार्कस्पर्स में प्रथम कृतिका वर्मा, द्वितीय आशाज़ खान, तृतीय हिया;
कक्षा 4 कार्नेशन में प्रथम अग्रिम कांत, द्वितीय हिमाक्षी अरोड़ा, तृतीय कार्तिक दुबे;
कक्षा 4 एस्टर्स में प्रथम सोनजीत सिंह, द्वितीय अनिका मिश्रा, तृतीय अक्षी वर्मा;
कक्षा 5 वायलेट्स में प्रथम आयशा शादाब, द्वितीय इंशा मरियम, तृतीय मोहम्मद हम्माद जासिम;
कक्षा 5 रोज़मेरीज़ में प्रथम इशिका चौहान, द्वितीय अर्नव शर्मा, तृतीय सिया शर्मा ने स्थान प्राप्त किया।
जूनियर विभाग (कक्षा 6 से 8) में
कक्षा 6 रोज़ेज़ में प्रथम अनन्या रस्तोगी, द्वितीय विनायक गुप्ता, तृतीय स्पर्श गुप्ता;
कक्षा 6 जर्बेरा में प्रथम आध्या सहाय, द्वितीय नमामी वैश्य, तृतीय गर्गी ढींगरा;
कक्षा 7 मैरीगोल्ड में प्रथम इनाया हुसैन, द्वितीय महीब आलम, तृतीय हन्नान अनवर;
कक्षा 7 जेरैनियम में प्रथम प्राणवी शर्मा, द्वितीय माधव अरोड़ा एवं अनन्या शर्मा, तृतीय मयंक शाक्य;
कक्षा 8 क्लोवर्स में प्रथम अव्या गुप्ता एवं ईशी गुप्ता, द्वितीय इक्षिका गुप्ता, तृतीय कौस्तुभ;
कक्षा 8 प्रोटियाज़ में प्रथम अमृता सिंह, द्वितीय मोहम्मद सरताज, तृतीय सुविज्ञा ने स्थान प्राप्त किया।
सीनियर विभाग (कक्षा 9 एवं 11) में
कक्षा 9 (ए) में प्रथम यक्ष वर्मा, द्वितीय समृद्धि सक्सेना, तृतीय अंशिका गुप्ता;
कक्षा 9 (बी) में प्रथम अनुग्या वर्मा, द्वितीय दीप्ति वर्मा, तृतीय यज्ञ गुप्ता;
कक्षा 11 (ए) में प्रथम नव्या गुप्ता, द्वितीय अनुपम राठौर, तृतीय निखिल मौर्य;
कक्षा 11 (बी) में प्रथम पीहू गुप्ता, द्वितीय प्रांजल मिश्रा, तृतीय वामिका ढींगरा ने स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा मधु अग्रवाल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण ही सफलता की मजबूत नींव रखते हैं।”
शैक्षणिक निदेशक शिल्पी बंसल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लगन से ही सफलता प्राप्त होती है” तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आशीष रस्तोगी ने कहा कि “नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं” तथा सभी विद्यार्थियों को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights