बदायूँ में श्री संकटमोचन बाला जी दरबार में हनुमान जन्मोत्सव पर राम-जानकी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

WhatsApp Image 2026-03-29 at 5.48.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उझानी रोड स्थित श्री संकटमोचन बाला जी दरबार में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव एवं 27वें वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत चल रही संगीतमय राम कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्री हरिः बाबा बांध धाम से पधारे कथा व्यास पं. दिनेश मोहन शास्त्री ने भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह (सीता स्वयंवर) का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कथा व्यास ने बताया कि मिथिला नगरी में राजा जनक द्वारा आयोजित सीता स्वयंवर एक दिव्य और ऐतिहासिक प्रसंग है, जहां भगवान श्री राम ने भगवान शिव के धनुष ‘पिनाक’ को भंग कर माता सीता का वरण किया। उन्होंने कहा कि विश्वामित्र मुनि के साथ जनकपुर पहुंचे राम और लक्ष्मण ने स्वयंवर में भाग लिया, जहां अनेक राजा-महाराजा धनुष उठाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई भी उसे हिला तक नहीं सका।


भगवान श्री राम द्वारा धनुष भंग करते ही वहां उपस्थित सभी राजाओं का अहंकार चूर हो गया और माता सीता ने प्रसन्न होकर श्रीराम को वरमाला पहनाई। कथा व्यास ने कहा कि यह प्रसंग भारतीय संस्कृति में प्रेम, आदर्श, मर्यादा और धार्मिक सामंजस्य का प्रतीक है। यह विवाह केवल एक दैवीय मिलन ही नहीं, बल्कि धर्म और कर्तव्यों के पालन की भी प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री राम-जानकी विवाह उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
इस अवसर पर प्रतिमा शर्मा, ऊषा शर्मा, ओम नारायण उपाध्याय, मितांशु, प्रतीक्षा, ज्योति, पीयूष, रेनू रस्तोगी, संजीव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights