बदायूँ के बड़े बालाजी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हनुमान जन्मोत्सव का उल्लास

WhatsApp Image 2026-03-28 at 5.22.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उझानी रोड स्थित संकट मोचन बालाजी दरबार में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं 27वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के अंतर्गत तीसरे दिन भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
कथा व्यास पंडित ने सुंदरकांड की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि इसका नियमित पाठ करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के रोग, दोष, भय और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर जीवन में सकारात्मकता और आत्मविश्वास का संचार करता है। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड श्री रामचरित मानस का पंचम सोपान है, जिसमें हनुमान जी के पराक्रम और भक्ति का अद्भुत वर्णन मिलता है।कथा के दौरान हनुमान जी द्वारा लंका प्रवेश, माता सीता की खोज, लंका दहन और विभीषण की शरणागति जैसे प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा वातावरण राममय हो उठा।
कार्यक्रम के अंत में बालाजी महाराज के भजनों का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्ति रस में सराबोर हो गए। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights