दातागंज।।ब्लूमिंग डेल स्कूल में हुई ओलम्पियाड परीक्षा में कक्षा प्रथम के छात्र आव्यान झा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है. इसी कक्षा के आदर्श यादव जिले में दूसरे स्थान पर रहे.बच्चों की विशेष उपलब्धि के लिए एमजेपी रुहेल खंड विश्वविद्यालय बरेली के सभागार में हुए सम्मान समारोह के दौरान मेयर डा. उमेश गौतम, जिलाधिकारी अवनीश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मेडल और प्रसस्ति पत्र भेंट नकद धनराशि का चेक देकर बच्चों को सम्मानित किया.अपनी सफलता श्रेय आव्यान ने अपने बाबा राजेन्द्र कुमार झा, दादी ऊषा देवी, पिता दुर्गेश झा तथा माँ रानी सहित पूरे विद्यालय परिवार को दिया. प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य, विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं नें बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना. करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।