हाथ की मेंहदी तक ना सुखी और विवाहिता को घर से निकाला

WhatsApp Image 2026-03-25 at 1.39.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अभी हाथ की मेंहदी भी नही सूखी थी कि दहेज लोभियों ने नव विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। यही नहीं बामुश्किल शादी को राजी हुआ आरोपी ने दबाव बनाकर गर्भपात कराकर निकाह करने का पीड़िता ने आरोप लगाया है। थाना सीबीगंज के मथुरापुर की रहने वाली एक युवती को उसके घर के सामने सिलाई का काम करने वाले इसी थाने के तिलियापुर निवासी जफर का बेटा शमशेर सिलाई का काम करता था इसी बीच उसने युवती को अपने जाल में फंसा लिया और कई बार उसको अपनी हवस का शिकार भी बनाया, जानकारी इस घटना की तब हुई जब युवती के गर्भवती होने की भनक उसके परिजनों को लगी तो आरोपी शमशेर से निकाह करने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया जब आरोपी को पुलिस में शिकायत दर्ज करने की बात कही तो वह निकाह को राजी हो गया और एक बार फिर युवती को अपने झांसे लेकर उसका गर्भपात भी करा दिया। गर्भपात कराने के बाद आरोपी ने शादी से साफ इनकार दिया। पीड़िता अपने पिता के साथ थाना सीबीगंज पहुंची वहां पुलिस ने दबाव बनाकर युवती की शमशेर से शादी तो करा दी लेकिन शादी के कुछ दिन बाद उसे मारपीट के घर से निकाल दिया। परेशान पीड़िता अपनी फरियाद लेकर एसएसपी बरेली से मिले। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के थाना सीबीगंज पुलिस का आदेश कर दिए। थाना सीबीगंज पुलिस ने आरोपी शमशेर, और उसके माता खुशनुमा,पिता जफर और बड़े भाई नासिर के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights