बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में 73 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से बाईपास बनेगा

WhatsApp Image 2026-03-24 at 5.33.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में बहु प्रतीक्षित बाईपास निर्माण का कार्य क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से अब पूरा होने वाला है बाईपास के निर्माण हेतु 73 करोड़ 76 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत हो गई है ।इससे बिल्सी नगर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी ,जिससे आने वाले समय में यहां की भौगोलिक स्थिति,सड़कें बेहतर और सुरक्षित नजर आएंगी। विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नव निर्माण का कार्य लगातार कराया जा रहा है।और इस बाईपास के निर्माण की मांग जनता की बहुप्रतीक्षित मांग थी दिन प्रतिदिन मंडी पर जाम लगा रहता था जिससे व्यापारियों और किसानों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिस कारण बाईपास निर्माण की अत्यधिक आवश्यकता भी थी ।उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता में सड़क मार्गों का विकास सबसे पहले है। और बाईपास के निर्माण से यातायात सरल और सुगम हो जायेगा तो आम जनमानस को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
बेहतर सड़कें, बाईपास होने से लोगों की आवाजाही आसान होगी औरक्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में जहां-जहां सड़क, शिक्षा , स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार बनाए रखी जाएगी।उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे। अधिकांश गांवों में विकास कार्य कराए जा चुके हैं और जहां आवश्यकता है वहां तेजी से काम कराया जा रहा है। आने वाले समय में भी क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights