बदायूं, राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं की प्राचार्य डॉ. वंदना को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित ‘राज्य कर्मचारी साहित्य सम्मान ‘जोश मलीहाबादी पुरस्कार’ प्रदान किया गया। यह सम्मान उनकी पर्यावरण पर आधारित पुस्तक हम और हमारा पर्यावरण के लिए दिया गया।पुरस्कार वितरण समारोह 22 मार्च को लखनऊ में आयोजित हुआ, जहां डॉ. वंदना को एक लाख रुपये की धनराशि, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र, पगड़ी और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। यह पुरस्कार हिंदी साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देता है।समारोह में प्रदेश भर से चयनित 24 साहित्यकारों और रचनाकारों को विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।डॉ. वंदना की इस उपलब्धि से महाविद्यालय और पूरे जनपद में हर्ष व्याप्त है। सहकर्मियों व छात्राओं ने उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।