राजकीय महाविद्यालय में युवा महोत्सव का शुभारम्भ, रंगोली,मेंहदी, गायन एवं भाषण प्रतियोगिता हुई

WhatsApp Image 2026-03-23 at 4.06.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में भात खंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ से सम्बद्ध कृष्णा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में युवा महोत्सव का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। प्रथम दिन रंगोली, मेहंदी, ईश वन्दना, राष्ट्रभक्ति गीत गायन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


डॉ ज्योति विश्नोई के निर्देशन में हुई रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूर्णिमा तोमर को प्राप्त हुआ।दूसरे स्थान पर विनीता रही तथा तीसरा स्थान अर्चना वर्मा ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका डॉ बबिता यादव, डॉ गौरव कुमार सिंह एवम डॉ राशेदा खातून ने निभाई। डॉ प्रियंका सिंह के निर्देशन में हुई मेंहदी प्रतियोगिता में पहला स्थान सुरभि देवल एवं अंजलि सिंह को मिला। दूसरे पर वर्षा सिंह एवं सरिता यादव रहीं। तीसरा स्थान विनीता एवं अनम कुरैशी को मिला। निर्णायक के रूप में डॉ सारिका शर्मा, डॉ ज्योति विश्नोई एवं डॉ बबीता रहीं।
डॉ संजय कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई ईश वंदना प्रतियोगिता में कोमल राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अलीशा बी और तृतीय स्थान पर वैष्णो देवल एवं समीक्षा ने सफलता प्राप्त किया। डॉ बबीता यादव,डॉ प्रेमचन्द एवं डॉ जुनैद आलम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डॉ प्रेमचन्द के निर्देशन में हुई राष्ट्रभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महिमा भारती को मिला। दूसरे स्थान पर अलीशा बी रही। तृतीय स्थान अलीशा बी ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ संजीव राठौर, डॉ गौरव कुमार एवं डॉ ज्योति विश्नोई ने किया । डॉ हुकम सिंह के निर्देशन में “मेरा भारत कैसा हो” विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम स्थान शगुन शर्मा ने प्राप्त किया दूसरे स्थान पर निखिल सिंह चौहान रहे तथा तीसरा स्थान अनूप सिंह एम विपिन कुमार को मिला। निर्णायक की भूमिका डॉ अनिल कुमार, डॉ दिलीप कुमार वर्मा एवं डॉ संजय कुमार ने निभाई।
युवा महोत्सव का संचालन सांस्कृतिक परिषद के संयोजक डॉ राकेश कुमार जायसवाल एवं समारोहक डॉ रविन्द्र सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights