गोवंशीय अवशेष मिलने पर उठा विवाद, संगठन ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
बरेली। उत्तर प्रदेश में गोकशी और गो तस्करी के मामलों को लेकर एक बार फिर माहौल गरमाता नजर आ रहा है। आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
अमित राठौर ने कहा कि हालिया घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कई मांगें सामने रखी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गो तस्करी और गो हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि पुलिस प्रशासन इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने मथुरा में हाल ही में हुई “फरसे वाले बाबा” की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संगठन का आरोप है कि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय गौ रक्षकों को ही निशाना बना रही है और उन्हें छोटे-छोटे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 और 22 मार्च को बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम परतापुर में बड़ी मात्रा में गोवंशीय अवशेष नाले में मिलने की घटना को भी उन्होंने गंभीर बताया। उनका कहना है कि स्थानीय पुलिस इस मामले में केवल औपचारिकता निभाकर इसे दबाने का प्रयास कर रही है।
अमित राठौर ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी स्थिति बनी रही तो प्रदेश में अराजकता का माहौल बन सकता है और गो तस्करों के हौसले बुलंद हो जाएंगे।
संगठन ने अपनी मांगों में मथुरा हत्या कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, निर्दोष गौ रक्षकों की रिहाई, बरेली के परतापुर मामले की निष्पक्ष जांच, गो रक्षा में जान गंवाने वालों के परिवारों को आर्थिक सहायता और नौकरी, तथा गो तस्करों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। ज्ञापन देने बालों में रवि शंकर खटीक, धनराज शंखधार, सोनू यादव , गौतम कश्यप ,
करन सिंह चौधरी , पवन जुनेजा , अरुण मौर्य , अमन यादव , विशाल बाबा ,लहरी महराज, सुमित शांत गोयल
जोनी , दीपू दिवाकर , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोना श्रीवास्तव , रानू शर्मा आदि मौजूद थे।














































































