75 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

f793971c-6184-4c87-93bd-f827d0252138
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में आजादी के अमृत महोत्सव के साथ 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा प्रेषित संदेश को राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ डाली ने पढ़कर सुनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ध्वजारोहण के बाद सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसका उदघाटन डॉ अंशु सत्यार्थी ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत स्वरचित कविताओं एवं गीतों को छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किया।

एनएसएस की स्वयंसेविका कुमारी गीतांजलि सिंह,एनसीसी कैडेट्स प्रदीप कुमार एवं मोनिका तथा एनएसएस स्वयंसेवक अर्जुन सिंह की प्रस्तुतियां और विचार सराहनीय थे।संगोष्ठी में भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ संजीव राठौर, राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ राजधारी यादव,डॉ डाली एवं डॉ दिलीप कुमार वर्मा,इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ संजय कुमार, हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ प्रेमचंद्र चौधरी आदि ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की गाथा एवं उसमे महापुरुषों के योगदान और उनके विचारों व आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को राष्ट्र की सुरक्षा,सशक्तिकरण और समस्त राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान की दिशा में सक्रिय बौद्धिक व शारीरिक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ श्रद्धा गुप्ता ने किया।


इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार,डॉ बबीता यादव,डॉ नीरज कुमार, डॉ पवन शर्मा,डॉ बरखा, शशि प्रभा,डॉ सारिका शर्मा,डॉ डॉ ज्योति विश्नोई,डॉ सचिन राघव,संजीव शाक्य, विजेंद्र कुमार सिंह,विनोद यादव, विक्रम सिंह,मोहम्मद परवेज अहमद, वीर बहादुर,राज रतन,राजीव पाली गौरव पाली,अभिषेक यादव,राजेश कुमार सिंह,अमन सक्सैना,रितिक चौहान,अंकुर कुमार,एकता सक्सेना, अलका शंखधार,अंशु कुमार, हितेंद्र कुमार,प्रशांत देवांश,सूरज चौहान, रोहित आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights