बदायूँ। मंच संचालक रवींद्र मोहन सक्सेना को लखनऊ स्थित प्रेरणा सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन एवं राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संघ एवं समाज के प्रति रवींद्र मोहन सक्सेना के समर्पण और योगदान की सराहना की गई। उनके साथ जनपद शाखा के अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, मंडल संगठन मंत्री हेम सिंह राजपूत एवं अनिल कुमार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पद्मनाभ त्रिवेदी, महामंत्री जेपी पांडे, सलाहकार एसपी सिंह, डॉ. ब्रज लाल तिवारी सहित प्रदेशभर से आए कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान कर्मचारियों ने संगठन और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।