दातागंज में रामगंगा के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने किया दौरा

WhatsApp Image 2026-08-24 at 5.38.40 PM

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने दातागंज तहसील अंतर्गत रामगंगा के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। हजरतपुर से गढ़िया रंगीन जाने वाले मार्ग के बाढ़ के पानी से डूबने पर रविवार को अजीत यादव कांग्रेसजनों के साथ नाव में बैठकर हर्रामपुर, शेरपुर ,मौजमपुर , लालपुर खादर आदि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि अभी तक सरकार की ओर से कोई बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिली है। गढ़िया रंगीन से हजरतपुर जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी आ जाने से रास्ता बंद हो गया है। हर्रामपुर, शेरपुर ,मौजमपुर , लालपुर खादर , कुंडरा मझरा , पट्टी ,भेंड़ा , अकट समेत दर्जन भर ग्रामों का बदायूँ जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। उपरोक्त सभी ग्रामों के सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं। हजारों छात्र छात्राओं की स्कूली शिक्षा बंद हो गई है। हजरतपुर जाने आने के लिए नाव का इस्तेमाल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि पानी बढ़ता रहा तो हजारों बीघा धान की फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को ग्रामीणों ने बताया कि रामगंगा के किनारे हर साल बाढ़ के चलते दातागंज तहसील के सैकड़ों ग्रामों का हर साल चार महीने सड़क मार्ग बंद हो जाता है। जिससे हर्रामपुर ,मौजमपुर , शेरपुर , नवादा , गढ़िया पैग़म्बरपुर, लालपुर, गौंटिया , कुढ़रा मझरा समेत पचास ग्रामों का बदायूँ से संपर्क कट जाता है। दर्जनों ग्रामों में खेतों में भी बाढ़ का पानी भर जाता है और फसलें डूब जाती हैं। साल में केवल एक फसल गेहूं की ही हो पाती है। जिससे क्षेत्र के किसानों जिंदगी बदहाल हो गई है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। हर साल भारी आर्थिक नुकसान होता है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दातागंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए। कहा कि दस साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार और दातागंज भाजपा विधायक बाढ़ प्रभावित दर्जनों ग्रामों के लाखों लोगों की समस्या का समाधान करने में विफल रहे हैं । बाढ़ का स्थाई समाधान हुए बिना इस क्षेत्र के लोगों का विकास संभव नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बाढ़ पीड़ितों से संवाद के दौरान कहा कि दातागंज क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामों को हर साल आने वाली बाढ़ से बचाने को रामगंगा के किनारे दोनों तरफ मानपुर से सिमरिया तक व रूपपुर से भाऊ नगला तक 30किलोमीटर का बांध तटबंध बनाने को संघर्ष तेज किया जायेगा। रामगंगा के किनारे बांध तटबंध बन जाने पर दातागंज तहसील क्षेत्र बाढ़ मुक्त हो जायेगा। कहा कि 2027 में प्रदेश में कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनने पर कांग्रेस दातागंज क्षेत्र को बाढ़ मुक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और दातागंज में बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ बाढ़ प्रभावित ग्रामों के दौरे पर कांग्रेस जिला सचिव मंजेश यादव, संजीव राठौर, जतन सिंह, अरविंद ,सतेंद्र यादव , गजेन्द्र सिंह, नेम सिंह ,ओमपाल सिंह, सोरन सिंह , योगेश यादव समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights