मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

August 24, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य श्रद्धालु बसों, रेलमार्ग तथा अन्य साधनों से आवागमन करते हैं, जिसके दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पर्व के अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस एवं रेलवे स्टेशनों तथा बाजारों में असामाजिकतत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए। आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए लगातार पेट्रोलिंग एवं सतर्क दृष्टि बनाए रखी जाए। रेलवे एवं बस स्टेशनों पर महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रोडवेज बसों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही बस स्टैंड एवं परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बसों को निर्धारित गति एवं मानकों के अनुरूप संचालित कराया जाए तथा खराब बसों की पूर्व में ही मरम्मत सुनिश्चित कराई जाए, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को पर्व के दौरान नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि किसी घटना अथवा विवाद की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का समाधान सुनिश्चित करें तथा उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराएं।
रक्षाबंधन पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ने के दृष्टिगत सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन को मिठाई, रंगीन मिठाई, रंगीन कचरी आदि खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए बाजारों में अभियान चलाकर छापेमारी एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। मानक के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने आमजन से भी रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने की अपील की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights