बरेली। भारतीय जनता पार्टी बरेली महानगर ने नवनिर्वाचित नामित पार्षदगणों का सम्मान समारोह त नामित पार्षदगणों का सम्मान समारोह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस बरेली पर आयोजित किया गया। नामित पार्षदों में मुख्य रूप से वीरेन्द्र अरोडा, हरीश बाबू बाल्मीकि, ज्ञान प्रकाश लोधी, राम बहादुर मौर्य, पंडित हरीओम गौतम, राजीव गुप्ता, कमला देवी कश्यप, अशोक चैहान, सुमित सैनी, गौरव सक्सेना को माला पटका और स्मृति चिन्ह सांसद छत्रपाल गंगवार और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने देकर सम्मानित किया। जिसमें सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि जन समस्याओं को क्षेत्र में जाकर लोगो की समस्याओ को हल करना है एवं सरकार की योजनओं को जन जन तक पहुचाना है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि सरकार की योजनाओ का लाभ अपने अपने क्षेत्रो में जाकर सभी को दिलवाना है और विकास कार्य को गति प्रदान करनी है। और सभी बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महानगर महामंत्री विष्णु शर्मा, डाॅ आदेश गंगवार, राजीव साहनी, विष्णु अग्रवाल, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रवेश वर्मा, बंटी ठाकुर महानगर मीडिया प्रभारी, अमरीश कठेरिया, प्रतेश पाण्डेय, छंगामल मौर्य, सतीश कातिब मम्मा, शालिनी जौहरी, अतुल कपूर, एवं समस्त महानगर पदाधिकारी/ मंडल अध्यक्ष/पाषर्दगण मौजूद रहे।