“नव निर्माण के 9 वर्ष” के अवसर पर हुआ कार्यक्रम योगी सरकार की प्राथमिकता
बरेली । उत्तर प्रदेश सरकार के अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर “नव निर्माण के 9 वर्ष”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ सेवा, सुरक्षा, सुशासन और विकास की नई यात्रा शुरू हुई । अब उत्तर प्रदेश नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में देश के सामने एक मॉडल बनकर खड़ा हुआ है। राजकीय इण्टर कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश में राजनीति का यह स्वर्ण युग चल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी जी कर्मयोगी है और मुख्यमंत्री योगी जी जन्मयोगी है। उन्होंने नवरात्रि/नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योगी सरकार की दो प्राथमिकताएं- सुरक्षा और विकास है। पिछली सरकारों में मात्र दो-तीन जनपदों का विकास हो रहा था। उन्होंने कहा कि पहले 13 हजार करोड़ की जीडीपी थी। अब वह 36 लाख करोड़ की जीडीपी है। अब प्रदेश वन ट्रिलियन इकोनामी बनने की और अग्रसर है। वर्ष 2017 में प्रदेश में 02 एक्सप्रेस- वे थे। और आज 22 एक्सप्रेस-वे बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पहली रैपिड ट्रेन दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत के नाम से चली है। बरेली जनपद के आंवला में ऐतिहासिक महाभारत कालीन लीलौर झील के विकास के लिए भी सरकार ने धनराशि दी है। यह परिवर्तन नीति से नहीं नेतृत्व से हुआ है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अफवाहों से सावधान रहे। गैस की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूंजी निवेश में तीन बातों की आवश्यकता होती है सुरक्षा, बिजली और सुगम आवागमन की जो प्रदेश में मिला रहा है।
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की हमारी सरकार उत्तर प्रदेश के चौमुखी और समग्र विकास हेतु सतत प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ सेवा, सुरक्षा, सुशासन और विकास की नई यात्रा शुरू हुई और अब उत्तर प्रदेश नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में देश के सामने एक मॉडल बनकर खड़ा हुआ है।
इस अवसर पर सांसद छत्रपाल ने कहा कि प्रदेश के विकास और सतत समृद्धि के आज 9 वर्ष पूर्ण हुए और केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुये हैं।भारत में हुये विकास को सारी दुनिया देख रही है, बरेली को भी बहुत कुछ मिला है यहां के तीनों रेलवे स्टेशन का विकास हुआ है, वंदे भारत ट्रेन बरेली में भी आयी है। उन्होंने कहा कि बेटियों की पढ़ाई- लिखायी, विवाह आदि के लिये भी प्रदेश सरकार ने व्यवस्था की है।
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि सुशासन के 9 वर्ष पर हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश लगातार विकास की राह पर है। पहले यह चुनौती थी हमारी माताएं/बहनें रात को घरों से निकल पायेंगी, नौकरी/रोजगार कर पायेंगी लेकिन इन 9 सालो में यह सब साकार हुआ है। बरेली में भी बड़े- बड़े प्रोजेक्ट आये हैं इन प्रोजेक्ट में लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हम सरकार के 14 वर्ष और 24 वर्ष भी मनायेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि इन 9 वर्षों में सेवा और विकास के माध्यम से देश को नयी दिशा दी है। प्रदेश के कर्म योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्णायक और पारदर्शी नेतृत्व के तीन प्रमुख आधार स्तंभ रहे हैं सुरक्षा, सुशासन आदि की घोषणाओं का नहीं, अब परिणामों का प्रदेश बना है यू पी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश राज्य को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और प्रदेश पहले उत्तम प्रदेश और उत्तम प्रदेश से उत्सव प्रदेश बना है, यह सभी जनपद वासियों के लिए गर्व की बात है। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
आयोजन में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा नारी शक्ति, मयूर नृत्य एवं राधा कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिसकी लोगों ने खूब सराहना की।
इस अवसर पर आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थी रेखा, सुबीता, मीता गुप्ता, लक्ष्मी, छाया को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत लाभार्थी तारा बी व इंदु भारती को ट्रेड टेलर की टूल किट वितरण किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत लाभार्थी शिवानी पटवाल, रूकमणी, अनीता गोस्वामी, राजेश्वरी माथुर, मुन्नी देवी को स्वीकृति चेक वितरण किया गया। कृषि यंत्रीकरण योजना के अन्तर्गत लाभार्थी अंशु देवी, वेद प्रकाश, पूरनलाल, श्यामलाल, उभन स्वरूप को चाबी वितरण किया गया। स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत नेमचन्द्र, मुकेश, गुड्डी देवी, वीरपाल, देवेश पाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत लाभार्थी नत्थो देवी, ओमवती, फूला देवी, लीलावती, रूकमनी को आवास के स्वीकृत पत्र वितरण किया गया। पी एम सूर्य घर योजनान्तर्गत सुशील कुमार, ओमेन्द्र चौहान, संजीव रंजन दलेला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश सरकार के अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कृषि विभाग, खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, प्रोबेशन विभाग, जल जीवन मिशन (ग्रामीण), उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग, बरेली विकास प्राधिकरण आदि विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, महापौर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य, विधायक मीरगंज डॉ डी सी वर्मा, विधायक नवाबगंज डॉ एम पी आर्य, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ राघवेन्द्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष ऑवला आदेश प्रताप सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री के भाई अनिल कुमार, अधिकारियों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। निर्भय सक्सेना














































































